फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman gang misdeeds after leaving home following a dispute with her husband

हैवानियत: पति से नाराज होकर घर से निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बहाने से जंगल ले जाकर की दरिंदगी

Wed, 30 Sep 2026 09:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 30 Sep 2026 09:45 PM IST
सार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। दो की तलाश जारी है।  

विज्ञापन
Woman gang misdeeds after leaving home following a dispute with her husband
सामूहिक दुष्कर्म

विस्तार

आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश जारी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। महिला पति से नाराज होकर जंगल की तरफ चली गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर पीड़िता के पति की पहली पत्नी मायके से दो बच्चों के साथ ससुराल आई थी। ससुराल में दूसरी पत्नी से उसका विवाद हो गया। पति समझाकर पहली पत्नी को ऑटो से वापस मायके भेजने चला गया। इसी बीच दूसरी पत्नी नाराज होकर घर से निकलकर जंगल की ओर चली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव निवासी छैला कोल महिला को पति के बुलाने का बहाना बताकर जंगल में ले गया जहां पहले से मौजूद छोटकू व पुरुषोत्तम के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर तक महिला घर नहीं पहुंची तो पति खोजबीन में जुट गया। इसी बीच देर शाम करीब छह बजे महिला घर लौट रही थी। रास्ते में मिले पति को उसने वारदात के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के साथ पति थाने पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी। सीओ फहद अली ने बताया कि आरोपी छैला से पूछताछ की जा रही है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पूरे मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस, थाना की दो टीम लगी हुई है।
 

पहले भी हो चुके सामूहिक दुष्कर्म
कुछ माह पहले मानिकपुर थाना क्षेत्र के झरी फाटक के पास जंगल में स्थित चेकडैम में दोस्त के साथ नहाने गई एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी तरह देवांगना घाटी में दोस्त के साथ घूमने गई एक युवती के साथ भी तीन युवकों ने सुनसान घाटी का फायदा उठाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ कर आरोपी को पकड़ा था। इसके अलावा मारकुंडी क्षेत्र में जंगल में लकड़ी लेने गई महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा था। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि मानिकपुर क्षेत्र के जंगल, चेकडैम, घाटी और सुनसान रास्तों में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed