फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The scorching sun in late September

Chitrakoot News: सितंबर के आखिरी दिनों में कड़क धूप

Wed, 30 Sep 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun in late September
चित्रकूट। बारिश थमते ही मौसम ने फिर करवट ले ली है। पिछले सप्ताह ठंडक का अहसास कराने वाली बारिश के बाद अब तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सितंबर के आखिरी दिनों में लोगों को मई-जून जैसी तेज धूप का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री दर्ज किया गया। 24 से 26 सितंबर तक हुई बारिश के दौरान अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री तक पहुंच गया था। ठंडक बढ़ने से लोगों ने कूलर और एसी तक बंद कर दिए थे। बारिश थमने के बाद धूप तेज हुई तो दोबारा गर्मी बढ़ गई। दिन में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed