फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman found unconscious in mustard field four people accused of beating and throwing her away

Auraiya: सरसों के खेत में बेहोश पड़ी मिली महिला, चार लोगों पर मारपीट कर फेंकने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Feb 2025 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला सरसों के खेत में बेहोश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। इलाज के बाद होश में आई महिला इशारों में चार लोगों पर मारपीट कर फेंकने का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
Woman found unconscious in mustard field four people accused of beating and throwing her away
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगांव में सरसों के खेत में एक महिला बेहोश हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस में महिला को इलाज के लिए बिधूना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है यहां महिला का उपचार किया जा रहा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के नौगांव गांव में गीता देवी (32) पत्नी दीपक कुमार घर से सास और बच्चों के साथ रहती है। पति प्राइवेट नौकरी बाहर करते हैं। बुधवार को गीता देवी घर से लगभग 20 मीटर दूरी पर सरसों के खेत में  बेहोश हालत में रात लगभग 2:30 बजे पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों के साथ भेजा सीएचसी
महिला की सास माया देवी व पुत्री नैना ने महिला को खेत में पड़ा देखा, तो घर में उठाकर लाई। मायके में फोन से सूचना दी गई। मायके आए महिला के पिता रामसेवक ने सुबह 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मौके पर पहुंचे सीओ भारत पासवान व कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने महिला को परिजनों के साथ इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन



चार लोगों पर मारपीट कर फेंकने का आरोप
यहां पर डॉक्टर द्वारा महिला का उपचार किया गया। महिला के होश में आने पर कुछ बोल तो नहीं पा रही थी, लेकिन इशारा में चार लोगों पर मारपीट कर खेत में डालने का आरोप लगा रही थी। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि महिला पूर्णतया होश में नहीं है। महिला होश में आए उसके बाद पूछताछ कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed