फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman Found Hanging in Kanpur, Family Alleges Dowry Murder and Creates Uproar

कानपुर: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप लगाकर मायके पक्ष ने किया हंगामा

Thu, 03 Sep 2026 01:35 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 03 Sep 2026 01:35 PM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के ओरछी गांव में बुधवार दोपहर 25 वर्षीय प्राची सिंह का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज में कार और रुपये की मांग पूरी न होने पर प्राची की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Woman Found Hanging in Kanpur, Family Alleges Dowry Murder and Creates Uproar
मृतका प्राची सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मध्य प्रदेश के सतना निवासी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बहन प्राची सिंह की शादी वर्ष 2020 में सेन पश्चिमपारा के ओरछी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के साथ हुई थी। दंपती का चार वर्षीय बेटा तेज प्रताप सिंह है।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने प्राची के फंदे पर लटके होने की जानकारी मायके पक्ष को दी। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में ससुराल पहुंचे। वहां प्राची का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन प्राची से दहेज में कार और रुपये की मांग कर रहे थे। प्राची ने कई बार इसकी जानकारी मायके वालों को दी थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। रक्षाबंधन पर भी उसे मायके नहीं जाने दिया गया था।

विज्ञापन

प्राची की मौत की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर सेन पश्चिमपारा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed