फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman found dead in sugar cane Farm

मायके गई पत्नी को पति ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया, फिर गन्ने के खेत में मिली लाश

Thu, 28 Mar 2019 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Mar 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
woman found dead in sugar cane Farm
गन्ने के खेत में मिला महिला का शव
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बजीरपुर गांव निवासी हरीकृष्ण की गर्भवती पुत्री सविता का शव गुरुवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। दो दिन पहले दोस्तों के साथ आए पति ने फोन कर उसे गांव के बाहर बुलाया था। इसके बाद से सविता लापता थी और उसका मोबाइल भी बंद था। भाई ने परिवार की किसी महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पति, जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


गांव निवासी हरीकृष्ण ने अपनी पुत्री सविता (20) की शादी 24 अप्रैल 2018 को जहानगंज क्षेत्र के चौकिया महमदपुर गांव निवासी महेश नारायण के पुत्र अमित के साथ की थी। सविता पांच महीने की गर्भवती थी। शादी के बाद पहली होली पर तीन मार्च को सविता मायके आई थी।
विज्ञापन


26 मार्च को अमित दो बाइकों से अपने तीन दोस्तों के साथ बजीरपुर पहुंचा और सविता को फोन कर गांव के बाहर मिलने को बुलाया। इसके बाद से सविता घर नहीं पहुंची। उसका मोबाइल बंद मिलने पर मायके वालों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में सविता का शव देख परिजनों को जानकारी दी

बुधवार को भाई रामप्रताप व पिता ने सविता की ससुराल जाकर जानकारी की तो अमित व उसके भाई प्रमोद ने कहा कि एक-दो दिनों में सविता घर पहुंच जाएगी। गुरुवार सुबह पिथनापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान पप्पू सिंह के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने सविता का शव पड़ा देख गांव पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष वीके गंगवार, तहसीलदार राजू कुमार, एएसपी त्रिभुवन सिंह ने मामले की जांच की। चेहरे पर जंगली जानवर के नोचने के निशान थे और पास में चप्पलें, खून व टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थीं। 

सविता के भाई ने आरोप लगाया कि बहनोई अमित के परिवार की किसी महिला से अवैध संबंध हैं और ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर सविता का उत्पीड़न करते थे। सविता पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया जा रहा था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ प्रमोद, जेठानी, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी ननदोई मुकेश कुमार व मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गढ़िया ढिलावल गांव निवासी दोस्त अतुल कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed