फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman found dead after one year of love marriage

ससुराल में नाले के पास पड़ा मिला विवाहिता का शव, डेढ़ वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह, हत्या का आरोप

Mon, 15 Apr 2019 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
woman found dead after one year of love marriage
विवाहिता का शव हुआ बरामद
बांदा के बदौसा में फतेहगंज थानाक्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव में रविवार को विवाहिता का शव घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में नाले के पास पड़ा मिला। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या और मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति सहित सास, ससुर व देवर आदि के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों ने  डेढ़ वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह किया था। फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव में रविवार को दोपहर राजमनी पत्नी गेंदालाल का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले के किनारे पड़ा मिला। मृतका के भाई रामस्वरूप (ग्योदा, फतेहगंज) ने बताया कि रविवार को बहनोई गेंदालाल ने फोन पर उसे पहले यह बताया कि राजमनी घर से कहीं चली गई है।
विज्ञापन

फिर कुछ देर बाद बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रामस्वरूप ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उसका शव नाले किनारे पड़ा मिला। उसने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि राजमनी की डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। इसके बाद वह दहेज में भैंस और सोने की कंठी की मांग लेकर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरोप लगाया कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। उधर, थाना निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। राजमनी और गेंदालाल ने घरवालों की रजामंदी के बिना प्रेम विवाह किया था।

रविवार को ही वह मायके से ससुराल आई थी। बताया कि भाई की तहरीर पर पति समेत सास मुन्नी, जमीदार, जेठ कामता और जेठानी तुलसा के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed