लुटेरों से भिड़ी 'मर्दानी', सड़क पर उठाकर पटक दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर कल्याणपुर के अंबेडकर पुरम निवासी तिलक सिंह राजपूत हमीरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। पत्नी मीना कुमारी रोज की तरह भोर में टहलने के लिए घर से निकली थी। अभी वह घर से थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि पहले से घात लगाए बैठे एक लुटेरे ने पीछे से महिला के बाले खींचने का प्रयास किया। महिला लुटेरों से भिड़ गई। लुटेरे ने महिला को सड़क पर पटक दिया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर लुटेरा मौके से घटनास्थल से आगे खड़ी कार में बैठकर मौके से भाग निकला। बेटे अरुण कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास का मुआयना कर लौट गई।