फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman drank pesticide

Kanpur News: महिला ने पी कीटनाशक दवाई

Tue, 19 Mar 2024 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Woman drank pesticide
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के हीरा निवादा निवासी राजेश की पत्नी लक्ष्मी (35) ने मंगलवार शाम सात बजे के करीब घर में रखी कीटनाशक दवाई पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपउसकाचार किया जा रहा है। डॉ. बृजेश ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
अफवाह न फैलाएं, शांति से मनाए होली
रसूलाबाद। थाना परिसर में मंगलवार को एसडीएम नीलिमा यादव ने पीस कमेटी बैठक की। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर शराब पीकर गाड़ी न चलाए अगर शराब पीकर गाड़ी चलाते कोई मिला तो उसकी गाड़ी सीज कर दी जाएगी। यदि कोई अफवाह फैलाता है या कोई समस्या है तो स्थानीय पुलिस चौकी को तत्काल सूचना दें। इस दौरान सीओ राजीव सिरोही व आसपास के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----------
अचानक तबीयत बिगड़ी सेवानिवृत्त शिक्षिका की मौत
रसूलाबाद। सुभाष नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवकांती त्रिपाठी को उनके कार्य के लिए राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। मंगलवार सुबह अचानक से तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। बेटे अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मां दरवाजे पर झाडू लगा रहीं थीं। इसी बीच सीने में दर्द होने पर वह उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
रूरा। थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह गेंदामऊ पुल के पास से नारायण पुरवा निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि पत्नी प्रतिमा पाल का शव 16 मार्च को फंदे पर लटकते मिलने पर कन्नौज के भरखरा इंदर निवासी ससुर ने पति समेत तीन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पति को जेल भेजा गया है। वहीं फरार चल रहे जेठ विजय व जेठानी रीना की तलाश जारी है। (संवाद)
-------
नाबालिग पर छात्रा से छेड़छाड़ की रिपोर्ट
रूरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। उसी के विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र स्कूल आने-जाने के दौरान आए दिन बेटी से छेड़छाड़ करता है। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

--------
युवती लापता
रूरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार दोपहर को उसकी बेटी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। महिला ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि मौके पर एसआई राजेश कुमार को जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा। (संवाद)
------
शराब सहित एक को पकड़ा
रूरा। चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने इंजुवा रामपुर अंडरपास के पास से
डेरापुर निवासी कृष्ण कुमार को 20 लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed