{"_id":"5e77cd028ebc3e6fd73c81ff","slug":"woman-dies-of-poisoning-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप
Mon, 23 Mar 2020 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना में विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है ।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी बृजलाल उर्फ़ बड़े ने बताया की 26 मई 2019 को पुत्री रोशनी (20) का विवाह धमना गांव निवासी अमित पुत्र अमरसिंह के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराली दहेज की मांग पर उसे परेशान करने लगे।
विज्ञापन
ससुराली दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। बताया कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर शनिवार को ससुरालियों ने उसकी पुत्री को जबरन जहर खिला दिया। रविवार को झांसी में उपचार के दौरान रोशनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम शव कस्बा पहुंचा। पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्यवाई करेंगे ।