फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies of corona

कोरोना से महिला की मौत

Tue, 22 Sep 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of corona
जमौरा गांव में कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/संदलपुर। संदलपुर के जमौरा गांव में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के बाद तहसीलदार स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे। वहां संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच की गई। वहीं, जिले में दस और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

जमौरा गांव की एक 65 वर्षीय महिला ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी। 17 सितंबर को दिक्कत होने पर परिजनों उपचार के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल ले गए थे। वहां उपचार से पहले कोरोना की जांच की गई। इलाज के बाद महिला को परिजन घर ले गए। दूसरे दिन उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। परिजनों ने बिना किसी को जानकारी दिए घर में रखा। सोमवार की महिला की मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। तहसीलदार सिकंदरा लाखन लाल राजपूत स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे। वहां शिविर लगाकर टीम ने संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच की। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली। बाद में महिला का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, जिले में मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक महिला व एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकले। एंटीजन किट से जांच में सरवनखेड़ा में दो अधेड़, तीन युवक, अकबरपुर में एक युवक, अमरौधा बुजुर्ग, रसूलाबाद में युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भेजा गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए कानपुर भेजे गए हैं। अब तक कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed