फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies in vehicle collision

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 15 Jul 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in vehicle collision
संदलपुर। औरैया से घर जा रही बाइक सवार महिला को हवासपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में महिला का बेटा व बेटी भी घायल हो गए। हादसे की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के जुरिया बाबू पुरवा की मिथलेश देवी अपने मौसा सतीश कुमार के घर औरैया गई थी। बुधवार शाम बेटे उपेंद्र व बेटी अंजलि के साथ बाइक से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान हवासपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे मिथलेश देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

वहीं बेटा व बेटी को मामूली चोट आई। राहगीरों ने तीनों को हवासपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. गौरव ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी अन्य परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घटना के बाद बेटा व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी रामबहादुर पाल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed