{"_id":"689cceaf2e71e0c5c7054c65","slug":"woman-dies-in-car-accident-etawa-news-c-216-1-etw1002-129414-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे पर बुधवार शाम दवा लेने जा रहे दंपती की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
भारत सिंह (50) निवासी गांव कारीखेड़ा सिरसागंज, फिरोजाबाद दवा लेने के लिए बुधवार शाम इटावा आ रहे थे। रास्ते में कानपुर आगरा हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में रेखा पैलेस के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मीरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भारत सिंह गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारत सिंह को जिला अस्पताल भिजवाया। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दंपती दवा लेने के लिए इटावा आ रहे थे। टक्कर मारने वाले की तलाश की जा रही है। हादसे की जानकारी भारत सिंह के परिवार को दे दी गई है।