{"_id":"5f0ee0d68ebc3e636d3ac7f6","slug":"woman-dies-current-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, मचा कोहराम
Wed, 15 Jul 2020 04:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Jul 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले के खरेला कस्बे के मोहल्ला जालिब में बुधवार को करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। शाम को घर पहुंचे पति ने पत्नी को टेबल फैन में उतरे करंट से चिपका पाया। शोर-शराबा सुन पहुंचे पड़ोसियों ने बिजली बंद करवाकर महिला को टेबल फैन से अलग किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मोहल्ला जालिब निवासी बिंदा प्रसाद कुशवाहा की कोई संतान नहीं है। प्रतिदिन की तरह वह भैंस चराने के लिए खेतों पर गए थे। घर में पत्नी चंदा उर्फ चिन्दी (52) अकेली थीं।
दोपहर करीब ढाई बजे चंदा ने टेबल फैन न चलने पर उसे हाथों से घुमाकर चलाने का प्रयास किया। इससे वह करंट की चपेट में आ गईं और टेबल फैन उनके ऊपर गिर गया। करंट से चिपके रहने पर उनकी मौत हो गई। बिंदा प्रसाद देर शाम भैंस चराकर घर पहुंचे तो पत्नी को टेबल फैन में फैले करंट से चिपका पाया।
विज्ञापन
यह देख वद चीख पड़े। शोर मचाने पर पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों ने बिजली बंद करवा महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले गए।अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष खरेला राजू सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।