{"_id":"6acdb9ed3b7cbe569d02e0ae","slug":"kanpur-voting-underway-amidst-tight-security-for-the-bithoor-nagar-panchayat-chairperson-by-election-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद उपचुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, मैदान में हैं सात प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद उपचुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, मैदान में हैं सात प्रत्याशी
Tue, 13 Oct 2026 10:27 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:27 AM IST
सार
Kanpur News: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर लगी लाइन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के बिठूर नगर पंचायत में रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार सुबह से उपचुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान की शुरुआत के साथ ही विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।जानकारी के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ध्रुव नगर स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर
इस उपचुनाव में कुल सात उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दौड़ में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं और संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जा रही है।