फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies after being hit by Marudhar Express, yet to be identified

Kanpur News: मरुधर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं

Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by Marudhar Express, yet to be identified
भरथना। भरथना रेलवे स्टेशन के पास मरुधर एक्स्प्रेस की चपेट में आने से शुक्रवार देर रात महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे पश्चिमी ओर स्थित पोल संख्या 1136/28 के पास जोधपुर से बनारस की तरफ जा रही मरुधर एक्सप्रेस जा रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर फफूंद से इटावा की तरफ मेमू पैसेंजर आकर रुकी थी। इस दौरान महिला उतरकर पश्चिमी ओर जाकर प्लेटफॉर्म संख्या दो की तरफ जाने को रेल पटरी पार कर रही थी। उसी दौरान आ रही मरुधर एक्सप्रेस की चपेट में आने से हादसा हो गया। उसकी उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी ने मौके पर मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed