फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies after being crushed by truck while crossing Kanpur-Jhansi highway

कानपुर-झांसी हाईवे पार करते समय ट्रक से कुचल कर महिला की मौत

Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by truck while crossing Kanpur-Jhansi highway
पुखरायां में हाईवे पार करने के दौरान महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा परमू पुरवा गांव के सामने कानपुर-झांसी हाईवे पार करते समय ट्रक से कुचल कर महिला की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान पुलिस एक युवक को साथ ले गई तो ग्रामीणों ने कोतवाली पर पहुंच कर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरौर थाना क्षेत्र के गजा का पुरवा गांव के भूरा सिंह की पत्नी आशा (40) भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मायके परमू पुरवा गांव आई हुई थी। रविवार को वापस ससुराल जाने के लिए चौरा परमू पुरवा गांव के सामने कानपुर-कालपी हाईवे पार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए और हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंचे अमरौधा चौकी इंचार्ज ने सभी को समझा कर हाईवे से हटा दिया।

इसके बाद पुलिस एक युवक को कोतवाली ले गई। इस पर ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया तो पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। अमरौधा चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में महिला की मौत से मां मुन्नी देवी, पिता कल्लू समेत परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed