{"_id":"6a6202b41721d5079b01f92e","slug":"woman-dies-after-being-bitten-by-a-cobra-while-looking-at-her-mobile-phone-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूनी हुई 4 बच्चों की जिंदगी: मोबाइल देखते समय कोबरा के डसने से महिला की गई जान, पति की 5 साल पहले हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूनी हुई 4 बच्चों की जिंदगी: मोबाइल देखते समय कोबरा के डसने से महिला की गई जान, पति की 5 साल पहले हो चुकी मौत
Fri, 24 Jul 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:01 AM IST
सार
Banda News: कोबरा के डसने से महिला की मौत हो गई। दो बेटियों व दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटियों के साथ घर के आंगन में मोबाइल देख रही मां को काले सांप ने काट लिया। शोरगुल होने पर परिजन उसे वाहन से मेडिकल कालेज लाए। उपचार शुरू होने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। थाना गिरवां क्षेत्र के गांव रगौला निवासी शोभा (35) अपनी बेटी दीपिका (15), मांडवी (13), बेटे सतीश (10) व मनीष (8) के साथ रहती थी।
विज्ञापन
उनके पति लक्ष्मी का पांच साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। तब से शोभा ही खेत बटाई पर लेकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे शोभा, घर के आंगन में बेटियों के साथ बैठकर मोबाइल देख रही थी। इस दौरान कहीं से कोबरा आंगन में आ गया और उसने शोभा को डस लिया। सांप के काटते ही शोभा चीखने लगी और बेटियों ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजन, गाड़ी का इंतजाम करते हुए शोभा को लेकर मेडिकल कालेज बांदा पहुंचे। उसकी हालत देख डाक्टर ने उसे भर्ती किया और उपचार शुरू करने ही जा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। डाॅक्टर ने शोभा को मृत घोषित किया तो परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
शोभा के निधन के बाद उसके चार बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी अब परिवारीजन पर आ गई है। शोभा के जेठ सुशील ने बताया कि परिवार के पास खेत नहीं है और शोभा बटाई पर खेत लेकर काम करती थी। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।