फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman died in lucknow agra expressway accident

एक झपकी ने पलभर में उजाड़ दिया हंसता खेलता परिवार, एक्सप्रेस वे पर खड़े कंटेनर में जा घुसी कार

Sun, 31 Mar 2019 06:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 Mar 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
woman died in lucknow agra expressway accident
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में महिला की मौत

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर चालक को झपकी आने से कार कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। कन्नौज के तालग्राम के पास हुए  हादसे में सुल्तानपुर निवासी जेई की पत्नी की मौत हो गई। पिता व पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। यूपीडा गस्ती दल व एनसीसी पेट्रोलिंग टीम ने मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा।

विज्ञापन


जिला कोतवाली सुल्तानपुर हनीफ नग 1806 डान एच निवासी अब्दुल कादिर ( 36) पुत्र मोहीन हरियाणा गुरुग्राम नगर निगम में जेई हैं। अस्थाई निवास गुरग्राम पटेल नगर में रहकर नौकरी करते हैं। रविवार दोपहर के करीब सुल्तानपुर जा रहे थे। उनकी पत्नी ताजिया बानू (33) व पुत्र वेबी यूसुफ (5) भी थे।
विज्ञापन


 

थाना तालग्राम के बेहटा व भीकमपुर सहनी गांव के बीच झपकी आने से तेज रफ्तार कार कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दंपति व पुत्र घायल हो गए। चालक व हेल्पर कंटेनर छोड़ भाग गए। यूपीडा गस्ती दल गाड़ी नंबर 8 के हवलदार महावीर, रमेश चंद्र, रामगोपाल, रंगलाल के अलावा एनसीसी पेट्रोलिंग टीम अजय सिंह, प्रदीप, धमेंद्र, शैलेश, नीलेश, ने शीशा तोड़कर घायलो को यूपीडा एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा।

सादिया बानो को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेई व उनके पुत्र को कानपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे  प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने हादसे की जानकारी ली। कंटेनर को कब्जे में लिया। घायलों के परिजनो को सूचना दी। मेडिकल मेमो के आधार पर महिला दरोगा रामशंकर भारतीय ने पीएम की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed