{"_id":"5cb305d6bdec2213f10df211","slug":"woman-died-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: संदिग्ध हालात में महिला की मौत से मचा हड़कंप, लाश पर मिले निशान छोड़ गए कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: संदिग्ध हालात में महिला की मौत से मचा हड़कंप, लाश पर मिले निशान छोड़ गए कई सवाल
Sun, 14 Apr 2019 04:04 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Apr 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में रविवार को रामनगरिया गांव में ऊषा कुमारी (35) पत्नी रजनीश की घर के अंदर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना को लेकर पिता प्रताप सिंह निवासी ग्राम नगलादीन ने पुत्री को पीटकर हत्या किए जाने का आरोप देवर सोनू पर लगाया है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरीश चंदर मौके पर पहुंचे। पिता ने बेटी की हत्या किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में ऊषा की सास-ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया है। एसपी हरीश चंदर का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।