{"_id":"5ece7b5f8ebc3e9084666453","slug":"woman-died-by-husband-s-beating-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: पति की पिटाई से घायल महिला ने तोड़ा दम, सरिया से पति ने किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: पति की पिटाई से घायल महिला ने तोड़ा दम, सरिया से पति ने किया था हमला
Wed, 27 May 2020 08:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 May 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कन्नौज जिले में पति की पिटाई से घायल महिला ने इलाज के दौरान तीसरे दिन दम तोड़ दिया। बहू को बचाने के दौरान घायल हुई मां ने थाने में बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से भागे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
ठठिया इलाके के गांव श्यामपुर निवासी योगेंद्र कुमार की शादी 2012 में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाने के गांव भवनियां निवासी रामशंकर की 28 वर्षीय बेटी सुनीता से हुई थी। योगेंद्र अक्सर शराब पीकर घर पहुंचता था। विरोध करने पर सुनीता और योगेंद्र कुमार के बीच मारपीट होती थी।
24 मई की रात करीब दो बजे शराब के नशे में योगेंद्र कुमार ने सुनीता पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर योगेंद्र की मां रोशनी देवी बहू को बचाने पहुंची थीं। योगेंद्र ने पत्नी और मां को घायल कर दिया था। परिजनों ने गंभीर हालत में सुनीता को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार रात सुनीता ने दम तोड़ दिया था। बुधवार को रोशनी देवी ने ठठिया थाने में बेटे योगेंद्र कुमार के खिलाफ बहू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
अंतिम संस्कार के साथ पिता रामशंकर बेटी के दो बच्चों को अपने साथ ले गए। ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि शराब के नशे में पति ने सुनीता के सिर में सरिया मार दी थी। इससे मौत हो गई। घटना के बाद से भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।