फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman crushed to death by Scorpio at MLA's son's reception

Kanpur News: विधायक के बेटे के रिसेप्शन में आई स्कॉर्पियो से कुचलकर महिला की मौत

Sun, 01 Mar 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by Scorpio at MLA's son's reception
कानपुर। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के निरालानगर रेलवे ग्राउंड में भाजपा के एक विधायक के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में आई स्कॉर्पियो से कुचलकर पेड़ के पास बैठी महिला की मौत हो गई। गाड़ी को बैक करते वक्त हादसा हुआ। हादसे के बाद कार सवार वाहन समेत भाग निकले। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निरालानगर रेलवे ग्राउंड के बाहर मूर्तिकार गोपाल कश्यप झोपड़ी बनाकर पत्नी लक्ष्मी कश्यप (45) व पांच बच्चों के साथ सालों से रह रहे हैं। गोपाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार को रेलवे मैदान में भाजपा के एक विधायक के बेटे की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। कार्यक्रम में सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ लोग पहुंचे। शाम को उनकी पत्नी पेड़ के पास बैठी थी। तभी स्कॉर्पियो सवार ने वाहन बैक किया। जिससे कार महिला पर चढ़ गई।
विज्ञापन

चक्कर में टक्कर मारते हुए उन पर कार का पहिया चढ़ा दिया। हादसा देख लोगों के शोर मचाने पर स्कॉर्पियो सवार आगे निकल गया। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर हैलट रेफर कर दिया। इस पर परिजन महिला को वापस झोपड़ी लेकर आए जहां उसने दम तोड़ दिया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो किदवईनगर निवासी किसी महिला की है। उस पर जनवरी 2025 में 1500 और सितंबर माह में एक हजार का चालान है। परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed