फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman consumes pesticide at SSP's office after teacher accused of false marriage promise is not arrested

यूपी: शादी का झांसा देने के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी न होने पर महिला ने एसएसपी कार्यालय में कीटनाशक पिया

Tue, 29 Sep 2026 07:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 29 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

Etawah News: कोर्ट के आदेश पर दस दिन पहले प्राथमिकी दर्ज हुई। थाना प्रभारी पर गिरफ्तार न करने का आरोप है।

विज्ञापन
Woman consumes pesticide at SSP's office after teacher accused of false marriage promise is not arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी शिक्षक और उसके परिजनों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध महिला ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में इकदिल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। वर्ष 2014 में पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला अपने 11 वर्षीय बेटे का भरण-पोषण करने के लिए इटावा के एक निजी अस्पताल में काम करने लगी। वर्ष 2025 में उसकी मुलाकात अरुण कुमार गौतम से हुई। दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। महिला के मुताबिक अरुण ने उसे बताया कि उसकी पत्नी भी काफी समय पहले घर से चली गई है और वह अकेला रहता है। आरोप है कि अरुण ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसने कई बार शादी करने के बाद ही संबंध बनाने की बात कही, लेकिन आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार संबंध बनाए। लखना और इटावा में किराये के मकान में भी उसके साथ यौन शोषण किया गया। बाद में गांव ले जाकर जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी होने की बात कही। महिला का आरोप है कि आरोपी चकरनगर के राजपुर में शिक्षक है। कोर्ट के आदेश पर 19 सितंबर को बकेवर थाने में अरुण, उसके भाई असित कुमार, मां राममूर्ति देवी, असित की पत्नी अंजू देवी और पिता मलखान सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला का कहना है कि दस दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। थाना प्रभारी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

मंगलवार को वह अपने छोटे भाई और बहनोई के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उसने कार्यालय में ही कीटनाशक पी लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर राघवेंद्र ने बताया कि महिला ने कीटनाशक का सेवन किया था। उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed