{"_id":"656f764f6d8b04f57308c354","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-under-suspicious-circumstances-kanpur-news-c-220-1-akb1003-6092-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बाढ़ापुर गांव निवासी कारीगर विशाल शुक्ला के परिवार में पत्नी शिवानी (26), बेटी काजल (5) और ढाई साल की वंशिका है। मंगलवार शाम विशाल घर से बाहर थे। इस दौरान दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की में दुपट्टे का फंदा बनाकर शिवानी फंदे पर झूल गई। बेटी काजल ने देखा तो वह चीखते हुए बाहर आ गई। मोहल्ले के लोगों ने विशाल को जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अकबरपुर सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।