फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman cheated of seven lakh rupees by luring her with gold biscuits

Kanpur News: सोने के बिस्किट का झांसा देकर महिला से सात लाख की टप्पेबाजी

Mon, 24 Feb 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of seven lakh rupees by luring her with gold biscuits
रसूलाबाद। कस्बा में वाहन का इंतजार कर रही औरैया जिले की महिला को दो शातिर सड़क पर मिले सोने के बिस्किट का बटवारा करने का झांसा देकर ई-रिक्शा से लहरापुर की ओर ले गए। वहां शातिरों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर सात लाख रुपये के जेवर की टप्पेबाजी कर ली। घटना की जानकारी पर आए पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के पुरवा गुमानी निवासी रवि की पत्नी मंजू देवी अपने दो बच्चों के साथ रविवार को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मयाराम पुरवा असालतगंज में ननद राखी पत्नी दिनेश के भजीते के तिलक में शामिल होने आ रहीं थीं। रसूलाबाद स्थित बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार करने के दौरान वहां पहुंचे दो युवक उनको असालतगंज तक छोड़ने की बात कहकर ई-रिक्शा में बैठाकर लहरापुर की ओर ले गए और टप्पेबाजी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर आए महिला के पति रवि ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक ने सड़क पर पीली धातु का बिस्किट फेंक कर पत्नी को सोने की मोहर होने व हिस्सा देने का झांसा दिया। इसके बाद पुलिस का भय दिखाकर ई-रिक्शा में बैठाकर लहरापुर की ओर ले गए। वहां दोनों युवकों ने पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा कर सात लाख रुपये के जेवर व दो हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली। एसआई अमित पोरवाल ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed