फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman caught in wheel due to bus, death

उतरते समय बस चलने से पहिये में दबी महिला, मौत

Tue, 22 Sep 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman caught in wheel due to bus, death
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। धुख्खा पुरवा गांव की एक महिला असालतगंज से दवा लेकर प्राइवेट बस से घर जा रही थी। गांव के मोड़ पर महिला बस से उतर नहीं पाई कि चालक ने बस चला दी। इससे पिछला पहिया चढ़ जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धुख्खा पुरवा गांव निवासी सूरजमुखी (55) को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार को महिला अकेले असालतगंज पहुंची। वहां प्राइवेट डॉक्टर को दिखाने के बाद बस से घर वापस जा रही थी। शहबाजपुर गांव में धुख्खा पुरवा मोड़ पर चालक ने बस रोकी। महिला बस से उतर ही रही थी कि चालक ने बस चला दी। इससे महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और बस का पिछला पहिया ऊपर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिचालक के चिल्लाने पर चालक ने बस रोकी। बाद में महिला को बस के नीचे से निकाला गया। घटना की जानकारी के बाद परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गए। वहां मौजूद डॉ. सौरभ शाक्य ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बेटे ओमनरायण ने तहरीर दी है। सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed