फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   woman burnt herself with kerosene

फतेहपुर: परिजनों से विवाद के बाद बहू ने लगाई आग, बचाने में सास झुलसी एक की मौत

Sun, 13 Oct 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Oct 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
woman burnt herself with kerosene
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में घरेलू विवाद में महिला ने शनिवार रात केरोसिन डालकर आग लगा ली। बहू को बचाने में सास भी गंभीर रूप से झुलस गई। डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर महिला को कानपुर रेफर किया। कानपुर ले जाते समय महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी कमलेश सविता की पत्नी गोमती देवी (26) का परिजनों से किसी बात पर विवाद हुआ था। तभी उसने आग लगा ली। उसे बचाने के लिए सास केतकी देवी (50) पत्नी गोरेलाल दौड़ पड़ी। बहू को बचाने में वह खुद भी आग की चपेट में आने से झुलस गई।
विज्ञापन


आग बुझाकर दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने गोमती देवी की हालत नाजुक होने पर हैलट कानपुर रेफर किया। जहां देर रात तक इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  गोमती देवी का मायका ललौली थाने का दरियाबाद गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कित्तू निषाद की बेटी थी। गोमती ने कमलेश के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कई साल तक दूसरे प्रांत में रही। करीब दो साल पहले गांव आई थी। मायके पक्ष ने गोमती देवी से सारे संबंध तोड़ दिए थे। उसका एक छह साल का बेटा लव कुमार है।


जेठ बृजनाथ ने बताया कि किसी बात से नाराज होकर आग लगाई थी। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि उनके पास किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कानपुर में होगी। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed