{"_id":"5d8624578ebc3e01346cc529","slug":"woman-burnt-herself-alive-by-quarreling-with-her-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पति से झगड़कर महिला ने स्वयं को जिंदा जलाया, घर के सामने बाग में केरोसिन डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पति से झगड़कर महिला ने स्वयं को जिंदा जलाया, घर के सामने बाग में केरोसिन डालकर लगाई आग
Sat, 21 Sep 2019 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Sep 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के भरावन अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर में शुक्रवार की रात पति से झगड़कर महिला ने बाग में केरोसिन डालकर स्वयं को जिंदा जला लिया। चीखपुकार की आवाज सुनकर परिजन जब तक मौके पर पहुंचे उसकी जलकर मौत हो चुकी थी। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
मायके पक्ष ने अभी आरोप से इंकार किया है। घटना में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर मजरा भरावन निवासी बबलू मजदूरी करता है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी संडीला के ग्राम आबिदखेड़ा निवासी वेदवती (23) के साथ हुई थी। उसके एक 10 माह की बेटी बिट्टू है।

ग्रामीणों के मुताबिक दंपति के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। गुरुवार की सुबह दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत कराया दिया था। इसी के चलते शुक्रवार की देर शाम वेदवती घर से निकल गई। उसने घर के सामने स्थित बाग में जाकर स्वयं के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए।
जब तक परिजन उसे बचाने पहुंचते उसकी जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतका के पति ने मायके में जानकारी दी।
जानकारी मिलने पर मृतका का भाई रजनीश अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया। भाई ने अभी आरोप से इंकार किया है। वहीं पति ने मामूली विवाद से नाराज होकर खुदकुशी करने की बात कही। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि महिला ने घरेलू कलह में आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।