{"_id":"610ee4d88ebc3e7a807a7f88","slug":"woman-ate-poison-with-innocent-akbarpur-news-knp644947361","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम संग महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम संग महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। ससुरालीजनों की प्रताड़ना से दुखी असालतगंज गांव निवासी महिला ने मासूम बेटी को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिजनों ने रसूलाबाद सीएचसी में दोनों को भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हैलट रेफर कर दिया गया।
रसूलाबाद के असालतगंज स्थित मायके में रह रही रचना ने शुक्रवार रात दो साल की मासूम बेटी श्रद्धा को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों को रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। अभी भी दोनों की हालत में सुधार नहीं हुआ है।
रचना के पिता विजय कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी तीन सितंबर 2014 को मंगलपुर के कसोलर गांव निवासी राजशेखर के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दो लाख रुपये व बाइक की मांग करनी शुरू कर दी और आए दिन बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 18 अप्रैल को पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद भी ससुरालवाले बेटी को प्रताड़ित करते रहे। इससे दुखी होकर वह 15 जून को मायके आ गई। शनिवार की रात में उसने बेटी को विषाक्त पदार्थ खिलाने के साथ खुद भी खा लिया। मामले में थाना प्रभारी अनुज अवस्थी ने बताया मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।