{"_id":"68cb22ac4c922ebc96007c62","slug":"woman-and-her-family-members-beaten-up-for-protesting-against-molestation-kanpur-news-c-362-1-ka11013-131426-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों को पीटा
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में महिला ने युवक पर अश्लील कमेंट, छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर आरोपी ने परिजनों संग मिलकर उसे और परिवार के लोगों को पीटा। महिला ने कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गदियाना क्षेत्र निवासी महिला के मुताबिक पड़ोसी हसन उनसे अश्लील कमेंट और छेड़छाड़ करता है। बीती 14 फरवरी को वह भाभी के साथ लालबंगला बाजार से खरीदारी कर लौट रही थीं। रास्ते में आरोपी ने उनका हाथ पकड़कर बाइक में बैठाने की कोशिश की। हालांकि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। बताया कि नाै मार्च को आरोपी जबरन घर के बाहर से ले जाने लगा। उनके चिल्लाने पर आरोपी के पिता अजीज, मां खैरून निशा, भाई हासिम, कासिम, सफिया, शमीम, मसूद अली और रफाकत अली ने गालीगलौज कर ईंट-पत्थर, रॉड से उन पर और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। मारपीट में उनको चोटें आईं। आरोप है कि इस दाैरान हसन ने अभद्रता भी की। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।