फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman accused a relative of rape

महिला नहा रही थी तभी दबे पैर आया ननदोई, अश्लील फोटो खींचने के बाद लूट ली अस्मत

Fri, 28 Sep 2018 09:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
woman accused a relative of rape
डेमो पिक
यूपी के औरैया में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम की एक महिला ने अपने ननदोई पर अश्लील फोटो खींचकर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक वर्ष पहले ननदोई संतोष राजपूत पुत्र छोटे लाल निवासी खेरे थाना कुठौंद जिला जालौन उसके घर आया। उस समय पति बाहर गए हुए थे। ननदोई ने नहाते समय छिपकर उसकी फोटो खींच ली। फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। मना किया तो शाम को मिठाई में नशीली गोलियां खिला दीं और रात में गलत काम किया। उसका भी वीडियो बना लिया। अब वह फोटो पति को दिखाने का दबाव बनाकर मेरे साथ गलत काम करता है। डर की वजह से उसने किसी को नहीं बताया। छह माह पूर्व ननदोई ने फोटो का दबाव बनाकर भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 50 हजार रुपये निकलवाए। यही नहीं पांच माह पहले दबाव बनाकर सोने की मटर माला, बाला और बारह हजार रुपये ले लिए। इस संबंध में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed