{"_id":"654693948531bf9d560b7bd4","slug":"woman-abused-while-telling-that-it-was-her-land-report-filed-kanpur-news-c-220-1-akb1003-4932-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खुद की जमीन बताते हुए महिला ने की गाली गलौज, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खुद की जमीन बताते हुए महिला ने की गाली गलौज, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 05 Nov 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थानाक्षेत्र के बिहारी गांव में एक संस्थान की भूमि पर प्रबंधक निर्माण के लिए नाप जोख करवा रही थी। इसी बीच गांव की एक महिला ने जमीन को अपना बताते हुए गाली गलौज की। इस पर प्रबंधक ने महिला के खिलाफ डेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कानपुर नगर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के 127/396 ए जूही बारा देवी निवासी मनसिज दीक्षित ने डेरापुर में में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि 22 अक्तूबर को वह मां मीना दीक्षित के साथ डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में स्थित प्रीमियर सेवा संस्थान कानपुर के नाम दर्ज जमीन देखने गया था। मां संस्थान की प्रबंधक है, भूमि पर विद्यालय के निर्माण कराए जाने के लिए नाप जोख कराने के लिए पहुंची थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान फौजी ढाबा बिहारी निवासी सीमा यादव पत्नी सुरेश चंद्र यादव आई और संस्थान की भूमि को अपनी भूमि बताते हुए धमकी देने लगी। बेईमानी की नीयत से भूमि पर अधिकार जताते हुए गाली गलौज करने लगी। थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला सीमा यादव के खिलाफ धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।