फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman absconded after stealing newborn from CHC, baby girl recovered from Kanpur Dehat

UP: कानपुर देहात से पकड़ी गई बच्चा चोर महिला, नवजात भी मिली, बोली- बांझ होने के ताने से ऊबकर उठाया कदम

Sat, 08 Apr 2023 03:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Apr 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
Woman absconded after stealing newborn from CHC, baby girl recovered from Kanpur Dehat
थाने में मौजूद नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला

कानपुर नगर की कल्याणपुर सीएचसी से शुक्रवार को नवजात बच्ची को चुराकर भागी महिला को कानपुर देहात की राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से नवजात बच्ची भी मिल गई है। सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने बच्ची को कल्याणपुर पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


सचेंडी के भौंती के सीतेपुर गांव निवासी महेश कुमार की पत्नी सुषमा देवी ने छह अप्रैल गुरुवार को कल्याणपुर सीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला सुषमा के पास पहुंची और खिलाने के बहाने बच्ची को गोद में लेकर भाग गई थी। कल्याणपुर पुलिस को अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में एक महिला बच्ची को ले जाते नजर आई थी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने बच्चा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। इधर, शनिवार को राजपुर थाना पुलिस को खबर मिली कि गुबार गांव की पूजा नवजात को कहीं से लेकर आई है। राजपुर पुलिस की सूचना पर कल्याणपुर थाने के दरोगा रवि कुमार, पनकी चौकी प्रभारी सर्वेंद कुमार, महिला सिपाही सोनम ने गुबार गांव निवासी पूजा के घर दबिश दी। पूजा के पास से नवजात बच्ची मिल गई। राजपुर थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि महिला को कल्याणपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कल्याणपुर एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांझ होने के ताने से ऊबकर उठाया कदम
पूजा का पति आलोक गुजरात के सूरत जिले में एक धागा फैक्टरी में नौकरी करता है। आलोक की शादी करीब 10 साल पहले पूजा से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। पूजा ने बताया कि संतान न होने से रिश्तेदार और गांव के लोग बांझ कहकर उसे ताने मारते थे। इससे वह काफी परेशान थी। बच्चा गोद लेने का भी प्रयास किया, लेकिन मिला नहीं। गुरुवार को पेट में दर्द हो रहा था। इसलिए वह कल्याणपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। शुक्रवार को खुद को दिखाने कल्याणपुर सीएचसी गई थी। मौका पाकर वहां से बच्चे को चुराकर गांव आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed