{"_id":"5a053b724f1c1bf4688ba4f4","slug":"without-mentioning-name-of-sp-national-presiden-shivpal-gave-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर छलका दर्द, नाम लिए बिना शिवपाल ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर छलका दर्द, नाम लिए बिना शिवपाल ने साधा निशाना
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:13 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप का उद्घाटन करते शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व कबीना मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में जिन्होंने टिकट दिया, वो ही जानें कि आगे क्या होगा। अब वह सिर्फ एक विधायक हैं। उन पर संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
शिवपाल सिंह यादव
गुरुवार को उन्नाव जिले के गोसाईंखेड़ा में एक पेट्रोलपंप का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक शिवपाल यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति अपनी तल्खी सीधे तौर जाहिर नहीं की। उनका दर्द जवाबों में छलका।
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल यादव ने गोसाईखेड़ा में दिव्यांशी पेट्रोलपंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। बाद में पत्रकारों से बात की। उन्होंने खुद को केवल सपा विधायक बताया। पारिवारिक कलह और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर इतना कहा कि वह मौजूदा समय में केवल विधायक हैं। अन्य कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए इस पर कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
सपा कार्यकर्ताओं के भाजपा नेताओं की परिक्रमा करने के सवाल पर बोले, यह संगठन को देखना चाहिए कि कार्यकर्ता ऐसा क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
पार्टी के निकाय चुनाव में वापसी के प्रश्न का गोलमोल जवाब देते हुए कहा, जिन्होंने टिकट दिया वो ही जानें।