{"_id":"5a05674f4f1c1bf3538bc4e9","slug":"akhilesh-urges-workers-to-be-alert-to-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साजिश की बू आती है विधानसभा चुनाव के नतीजों से, सतर्क रहेंः अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश की बू आती है विधानसभा चुनाव के नतीजों से, सतर्क रहेंः अखिलेश यादव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की। अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें क्योंकि ये 2019 के लक्ष्य के करीब ले जाएंगे।
अखिलेश यादव
उन्होंने सपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने और भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देने का आह्वान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के किए समर्पित रहा है। सपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ ही बूथ और वार्ड प्रबंधन फूलप्रूफ तरीके से करें।
डेमो
उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार के चार वर्ष और प्रदेश सरकार के 8 महीने के कामकाज से जनता में निराशा है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का कोई मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है। उसमें साजिश की बू आती है। इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहना है। भाजपा के झूठ से वोटरों को सतर्क करना है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा, निकाय चुनावों में बहुमत से जीत के लिए कार्यकर्ता हर मतदाता तक सपा सरकार के कामों का ब्यौरा लेकर पहुंचे। हमारा काम बोलता है। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।