{"_id":"5d0f254d8ebc3e0d3e4bdf18","slug":"without-jee-qualifying-you-can-study-in-iit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना जेईई क्वालीफाई किए भी कर सकते है आईआईटी से पढ़ाई, जानें कैसे पूरा होगा आपका ये ख्वाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जेईई क्वालीफाई किए भी कर सकते है आईआईटी से पढ़ाई, जानें कैसे पूरा होगा आपका ये ख्वाब
Mon, 24 Jun 2019 12:32 AM IST
शिखा पांडेय
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस क्वालीफाई करने से चूक गए हैं तो भी आपका आईआईटी से पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है। जी हां, आईआईटी गांधीनगर ने इसके लिए विशेष नॉन डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत की है। मतलब आप एडमिशन किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज या विश्वविद्यालय में लेकर अपने चार साल के कोर्स में एक से दो सेमेस्टर आईआईटी गांधीनगर में पढ़ाई कर सकेंगे। आईआईटी गांधीनगर से ही आपको ग्रेड (अंक) दिया जाएगा। यह ग्रेड आपकी मार्कशीट में जुड़ेगा।
आईआईटी कानपुर के सीनियर प्रोफेसर और आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोग्राम से सैकड़ों छात्र आईआईटी में पढ़ने के सपने को पूरा कर सकते हैं। प्रो. जैन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा में निर्धारित संख्या में छात्र क्वालीफाई हो पाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि बाकी छात्र पढ़ाई में अच्छे नहीं होते। इसे देखते हुए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसका लाभ किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला बीटेक, एमटेक का छात्र ले सकता है।

ग्रेड आईआईटी और डिग्री विश्वविद्यालय देगा
प्रो. जैन के मुताबिक इस प्रोग्राम के तहत जिस सेमेस्टर में छात्र आईआईटी में पढ़ाई करेगा उसमें उसे आईआईटी से ही ग्रेड दिया जाएगा। यह ग्रेड छात्र के कॉलेज और विश्वविद्यालय भेजा जाएगा ताकि उसकी मार्कशीट में जुड़ सके। प्रो. जैन ने बताया कि आईआईटी में पढ़ाई करने से छात्र की प्रोफाइल मजबूत हो जाएगी। दुनियाभर में नौकरी के लिए भी छात्र का महत्व बढ़ जाएगा। हालांकि डिग्री छात्र को उसी विवि से मिलेगी जहां से उसने प्रवेश लिया होगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
एचबीटीयू, एकेटीयू सहित किसी भी विश्वविद्यालय या इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक, एमटेक कर रहे छात्र अपने विवि से अनुमति पत्र लेकर आईआईटी गांधीनगर में अप्लाई कर सकते हैं। छात्र को संबंधित ब्रांच के विभागाध्यक्ष के पास ईमेल से आवेदन करना होगा। इसकी पूरी जानकारी आईआईटी गांधीनगर की वेबसाइट iitgn.ac.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस पर 7069038217 पर संपर्क भी कर सकते हैं।