फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   with social media hightech police youtube live channels available

सोशल मीडिया के साथ हाईटेक हुई पुलिस, फेसबुक-ट्वीटर के बाद यूट्यूब लाइव चैनल पर उपलब्ध

Wed, 30 Nov 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
with social media hightech police youtube live channels available
पुलिस की मित्र वाली छवि के लिए फेसबुक व ट्वीटर पर भी बना है एकाउंट
सोशल मीडिया के साथ हाईटेक हुई पुलिस अब फेसबुक-ट्वीटर के बाद यूट्यूब लाइव चैनल पर भी जनता के लिए उपलब्ध हो गई है। इससे लोगों से सीधी पैठ बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी पुलिस यू ट्यूब के चैनल में हरदोई की पुलिस भी शामिल हो रही है।

एसपी ने बताया कि जनता से सीधा जुड़ाव के लिए महानिदेशक के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह प्रयास यू ट्यूब के माध्यम से किया है। लोगों के बीच पुलिस की मित्र वाली छवि के लिए फेसबुक व ट्वीटर पर भी पीआरओ हरदोई के नाम से एकाउंट हैं। इन एकाउंट पर पुलिस अपने प्रयासों से किए गए कार्याें को फेसबुक पर लोड करती ही रही है। इसके अलावा लोगों से सुझाव या शिकायत भी आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


इसके बाद अब पुलिस विभाग के तकनीकी विभाग ने यूपी पुलिस नाम से यू-ट्यूब पर चैनल बनाया है। इसका उद्देश्य पुलिस के किए जाने वाले सराहनीय कार्यों से जुड़े वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड किया जाना और लोगों तक सीधे पहुंचना है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि इस चैनल से पूरे प्रदेश के जिलों की तरह अपना जिला भी जुड़ेगा। महानिदेशक केे आए निर्देशों को पुलिस अधिकारियों व
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ को भिजवा दिया हैं। पुलिस की छवि सकारात्मक हो सके इसको लेकर अधिकारियों के नए प्रयास है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पुलिस विभाग आनलाइन एफआइआर और मुकदमों पर की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रखने के लिए सीसीटीएनएस शुरू कर चुकी है।  


इन गतिविधियों पर वीडियो लोड करने के निर्देश 
वृद्ध की मदद करते हुए, यातायात से संबंधित, साइबर क्राइम, ह्यूमन राइट के संबंध में आयोजित किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस के महत्वपूर्ण अवसर परेड, पुलिस स्मृति दिवस, जनपद में चलाए जाने वाले ऑपरेशन, ऑपरेशन साहस व पुलिस के वीरतापूर्ण वीडियो आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed