{"_id":"697e5c54a246dbb5f009fee1","slug":"winning-players-honored-at-the-conclusion-of-the-umang-mahotsav-kanpur-news-c-220-1-ka21001-137732-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उमंग महोत्सव के समापन पर विजेता खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उमंग महोत्सव के समापन पर विजेता खिलाड़ी सम्मानित
Sun, 01 Feb 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। स्नेह लता मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। पांच दिनों तक हुई खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि संतशरण गुप्ता व विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर ने सभी खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों की प्रतिभा निखरती है, जो भविष्य में जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर नाम रोशन करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में यह सहायक होते हैं। उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस तरह के आयोजन प्रतिस्पर्धा की भावना को उत्पन्न करते हैं और छात्रों में एकता की भावना जागृत होती है। कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में असफल होने पर निराशा की भावना नहीं होनी चाहिए। बल्कि अधिक प्रयास कर आगे जीतने का लक्ष्य तय करना चाहिए।
उप प्रबंधक प्रवेश कुमार यादव ने बताया कि विजेताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कॉलेज प्रबंधक विनीत कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता स्वामी शरण गुप्ता ने की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अमित कुमार गुप्ता, राजीव शुक्ला, जीतू त्रिपाठी, डीपी शुक्ला, विश्वकर्मा शर्मा, विवेक, नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण कमल, डॉ. सिद्ध राम, डॉ. विमल यादव, डॉ. संतोष, डॉ. आलोक, डॉ. राजीव, डॉ. सीके त्रिपाठी, डॉ. अनुराधा आदि मौजूद रहीं।