{"_id":"57ebd4434f1c1b537c5753c8","slug":"winds-move-switch-will-drizzling","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाओं ने बदली चाल, होगी रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं ने बदली चाल, होगी रिमझिम बारिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 28 Sep 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाओं की दिशा बदलने की वजह से रात की गर्मी कम हो गई है। पारा लुढ़ककर 23.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वातावरण में नमी बरकरार है। न्यूनतम पारा में फिलहाल खास बढ़ोतरी नहीं होगी।
बुधवार की सुबह पछुआ हवाएं चलीं, लेकिन दोपहर 2:30 बजे इनकी दिशा बदल गई। अब उत्तर-पूर्व की हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से मौसम का मिजाज बदला और पारा नीचे आ गया। अधिकतम पारा 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से कम है।
वातावरण में सुबह की नमी 92 फीसदी और दोपहर की नमी 62 फीसदी है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मौसम विभाग ने जो फोर कॉस्ट (पूर्वानुमान) जारी किया है, उसके मुताबिक पोस्ट मानसून गुरुवार को बूंदाबांदी करा सकता है। इसी तरह पांच अक्तूबर को बारिश की संभावना है। ऐसा हुआ तो धान किसानों को राहत मिलेगी। खेतों में नमी बढ़ाने के लिए सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।