फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Winds increased melting, may be rain

हवाओं से गलन बढ़ी, हो सकती है बारिश

Wed, 21 Jan 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Wed, 21 Jan 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
पछुवा हवाओं से सर्दी और गलन बढ़ गई, जिससे दिनभर लोग बेहाल रहे। 24 घंटे
विज्ञापन
में जिले में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।  किसान और पशुपालक मौसम के रुझान को लेकर परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने खेतों की सिंचाई अभी दो दिन टाल देने की सलाह दी है।

जिले में पिछले 24 घंटे दोपहर का मौसम खुशनुमा रहा। खिली धूप से कंपकंपाते लोगों को राहत मिली। तो वहीं खुला आसमान व तेज हवाओं ने तेज कोहरे का संकेत भी दे दिया।

इधर उत्तर-पश्चिमीं हवाओं ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह बताते हैं कि अगले 48 घंटों में मौसम मेें तेजी से बदलाव आगा।

तापमान बढ़ने से बारिश होने की संभावना भी बन रही है। फिलहाल मंगलवार को देहात में दोपहर खुशनुमा रही है। यहां तापमान अधिकतम 14.4 सेल्सियस व न्यूनतम 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। किसान भाई मौसम के मिजाज को देखते अगले दो दिनों तक खेतों में सिंचाई रोक दें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed