फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Will not leave hands, whether it is Gita or Quran

Kanpur News: हाथों से न छोड़ेंगे, चाहे गीता हो या कुरान

Sun, 04 Jun 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will not leave hands, whether it is Gita or Quran
उरई। हजरत सैयद गाजी मंसूर अली शाह उर्फ बेरी वाले बाबा के 83वें उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार की रात भी कव्वालों ने समा बांध दिया। कव्वाली सुनने के लिए अकीदतमंद पूरी रात डटे रहे।
विज्ञापन

उर्स में बाबा की दरगाह पर हाजिरी देने वालों का तांता लगा रहा। महफिले समा की शुरुआत कुरान पाक की आयत पढ़कर मौलाना इमरान ने की। इसके बाद कव्वाली का मुकाबला अनीस नवाब और गीता चिश्ती के बीच हुआ। मुकाबले की शुरुआत कव्वाल अनीस नवाब ने ख्वाजा पिया की शान में मनकावत पढ़कर की। उन्होंने पढ़ा कि सोने के कलश वाले ख्वाजा, मोरे अंगना में तू आजा। जवाबी मुकाबले में गीता चिश्ती ने भी अपने कलाम से करारा जबाब दिया। उन्होंने सुनाया-मैं तो दीवानी हो गई ख्वाजा की, मस्तानी हो गई। उन्होंने पढ़ा कि नफ़रत मिटा के दिल से तुम कर दो-ऐ-एलान, हाथों से न छोड़ेंगे-चाहे गीता हो या कुरान।
विज्ञापन

बाबा की कुल शरीफ की फातिहा के दौरान लोग भावुक हो गए। जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर के आयोजन किए गए। उर्स में आए कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी, जलील मुंबई, कैलाश प्रजापति, किन्नर दिव्या तिवारी का चीफ कंट्रोलर हाफिज अब्दुल जब्बार और कमेटी के अध्यक्ष अनुभव चतुर्वेदी ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। संचालन पप्पू थापा ने किया। इस दौरान गुलशेर सेठ , अहमद दरोगा जी, भिक्के खा,रईस खान, शाहिद, फिरोज,अब्दुल रब, छोटू शाह, अकील अहमद, रिजवान खा, नजम हाशमी, पप्पू पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed