{"_id":"57f3bcd04f1c1b1b3e2705b8","slug":"wild-dog-meat-scrape-ate-soldier-police-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली आदमखोर कुत्ते ने नोच खाया सिपाही का मांस, पुलिसवालों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली आदमखोर कुत्ते ने नोच खाया सिपाही का मांस, पुलिसवालों में दहशत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
जंगली कुत्ते के हमले से बुरी तरह घायल हो गया सिपाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली आदमखोर कुत्ते के हमले से एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने जब सिपाही पर हमला किया तो पास में खड़े पुलिसवाले भी सहम गये।
फर्रुखाबाद के कोतवाली कायमगंज से एसपी कार्यालय की डाक लेकर आए पैरोकार पर आदमखोर कुत्ते ने हमला बोल दिया और उसे गिराकर हाथ का मांस नोच-नोचकर खाने लगा। सिपाही पर हमलावर हुए कुत्ते को भगाने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटाई, जबकि मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। कार्यालय में कार्यरत हेड पेशी अजमेर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते को खदेड़ा।
कुत्ते के मांस नोचने से सिपाही की नस फट गई। इस मामले की सूचना आनन-फानन पुलिस लाइन को दी गई लेकिन काफी देर तक न तो यहां एंबुलेंस पहुंची और न ही प्रतिसार निरीक्षक ने उसको अस्पताल पहुंचाने की कोई व्यवस्था की। सिपाही जब बेहोश होने लगा तो वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे लोहिया अस्पताल लाकर उपचार करवाया। फिलहाल सिपाही के हाथ का काफी मांस कुत्ता नोचकर खा गया है और कई जगह और भी उसने हमला करके पैरोकार सिपाही को घायल किया है। बताया गया है कि यह कुत्ता पहली बार एसपी कार्यालय में देखा गया है। माना जा रहा है कि जहानगंज के जंगली इलाकों से खदेड़े गए आदमखोर कुत्तों में से यह बिछड़कर यहां पहुंच गया और शहर में तहलका मचा रखा है।