{"_id":"5808c8834f1c1b434b7041dd","slug":"wife-son-on-fire-quarrel-with-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से हुआ झगड़ा, बेटे संग लगा ली आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से हुआ झगड़ा, बेटे संग लगा ली आग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से झगड़ा होने पर एक 28 वर्षीय महिला ने अपने चार साल के मासूम पुत्र के साथ केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे मां-बेटा आग का गोला बनकर आंगन में भागने लगे। जेठानी ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गई। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां की उपचार के दौरा जिला अस्पताल में मौत हो गई। मां बेटे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोटरा थाना क्षेत्र के गांव सैदनगर निवासी रामसजीवन की 28 वर्षीय पत्नी मनु का पति से किसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह विवाद हो गया। परेशान महिला ने अपने चार साल के पुत्र आदर्श को घर के बाहर से बुलाया और उसे कमरे में ले गई जहां पर उसने अपने व पुत्र के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर आए और मां बेटे पर कंबल डालकर आग बुझाई तब तक गंभीर रुप से घायल आदर्श की मौत हो गई जबकि गंभीर रुप से झुलसी मनु को परिजन जिलाअस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मां बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने यह कदम उठाया है। अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है अगर मायके वाले तहरीर देते है तो वह जांचकर कार्रवाई करेगें।