{"_id":"5cd6f332bdec22078f24c52b","slug":"wife-s-charge-my-husband-sends-me-obscene-messages-on-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का आरोप- अश्लील मैसेज भेजता है मेरा पति, जाति छिपाकर की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का आरोप- अश्लील मैसेज भेजता है मेरा पति, जाति छिपाकर की थी शादी
Sat, 11 May 2019 09:37 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर में शुक्रवार रात पति की प्रताड़नाओं से आहत एक महिला ने डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हैलट में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि पति मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के साथ अभद्रता करता था। मामले में कल्याणपुर पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पीड़िता केभाई ने बताया कि 26 नवंबर 2018 को उसकी बहन ने पुलिस कालोनी कल्याणपुर निवासी अतुल कुमार से आर्य समाज में हिंदु रीति-रिवाज से शादी की थी। कुछ ही दिन बाद पता चला कि अतुल ने अपनी जाति छिपाकर शादी की। महिला दिसंबर 2018 में ही मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि अतुल आए दिन उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करता है। वह मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजता है।
शुक्रवार को जब उसने फोन कर बदतमीजी की तो परेशान होकर महिला ने डाई पी ली। पीड़िता के भाई के मुताबिक आरोपी के पिता पुलिस विभाग में फॉलोअर हैं। वह पांच महीने से अतुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।