फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife of accused who kidnapped student in Bithoor chewed the wrist of police station in charge

बिठूर की बर्बर कहानी: आरोपी की पत्नी ने थाना प्रभारी की कलाई चबाई... घटना बयां कर कांप रहा था अगवा हुआ छात्र

Sun, 30 Jun 2024 09:56 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Jun 2024 09:56 AM IST
सार

पिटाई से छात्र इस कदर दहशत में रहा कि पुलिस के सामने घटना बयां करते वक्त उसके होंठ कांप रहे थे। वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था। छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे चार पहिया से अगवाकर जंगल ले जाया गया।

विज्ञापन
Wife of accused who kidnapped student in Bithoor chewed the wrist of police station in charge
बेटी के साथ कोल्डड्रिंक पिता देख छात्र के साथ बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिठूर में नाबालिग बेटी को एक छात्र के साथ देख अधिवक्ता ऐसा आग बबूला हुआ कि उसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। अपने बड़े भाई और साथियों की मदद से छात्र को कार से अगवाकर चिरान गांव स्थित फार्म हाउस ले गया और बेरहमी से पिटाई की। रॉड और डंडे से पीट-पीटकर अधमरा क दिया। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में बिठूर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दलबल के साथ फार्म हाउस पहुंचे। अधिवक्ता की स्वास्थ्य विभाग में तैनात पत्नी ने थाना प्रभारी की कलाई चबा ली। अपने साथ हुई बर्बरता को बयां करते समय छात्र के होंठ कांप रहे थे।

विज्ञापन

कानपुर देहात के बरौर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले छात्र के पिता प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बेटा बिठूर में अपनी नानी के घर में रहकर पढ़ाई करता है। शुक्रवार रात बेटा खाना खाने के बाद टहलने निकला था। इसी बीच वकील ने अपने भाई और साथियों की मदद से बेटे को अगवा कर लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिठूर के चिरान गांव स्थित एक फार्म हाउस में लेकर उसे यातनाएं दीं। रात को उनके पास अनजान नंबर से वकील का फोन आया। नाम पूछते ही धमकाना शुरू कर दिया। एक घंटे में आने को कहा। शिक्षक के मुताबिक उन्होंने कहा कि हमारे गांव से बिठूर 70 किलोमीटर दूर है और रात में कोई साधन नहीं मिलेगा। कम से कम डेढ़ घंटा लगेगा। इस पर कहा कि ईश्वरीगंज चौराहा पहुंचकर फोन करो। 

विज्ञापन

दिखाई समझदारी... बरौर से सीधे पहुंचे बिठूर थाने
शिक्षक के मुताबिक उन्होंने किसी तरह गाड़ी का इंतजाम किया और घर में ताला बंद करके पत्नी व छोटे बेटे के साथ सीधे बिठूर थाने पहुंचे। पुलिस को पूरा वाकया बताया। साथ ही धमकी देने वाले शख्स का फोन नंबर भी दिया। बकौल शिक्षक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया और लोकेशन निकाली। इसी आधार पर बिठूर थाना प्रभारी दलबल के साथ उन्हें लेकर फार्म हाउस पहुंचे, तो जंगल में बनी एक कोठरी नुमा कमरे के बाहर बेटा कुर्सी पर बैठा था। उसके हाथ पैर बंधे थे। पुलिस ने बेटे को छुड़ाया। साथ ही अधिवक्ता व उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। 

परिजनों को बात करने से रोकती रही पुलिस 
हैलट इमरजेंसी में घायल छात्र का इलाज चल रहा था। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी चाही, तो स्वरूपनगर इंस्पेक्टर राजेश शर्मा उनको रोकते रहे। उन्होंने परिजनों से बदसलूकी की। कई लोगों को धकियाते हुए इमरजेंसी से बाहर कर दिया। इस पर पीड़ित परिजन पुलिस वालों को कोसते दिखे।

घटना बयां करते वक्त कांपते रहे छात्र के होंठ
पिटाई से छात्र इस कदर दहशत में रहा कि पुलिस के सामने घटना बयां करते वक्त उसके होंठ कांप रहे थे। वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था। छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे चार पहिया से अगवाकर जंगल ले जाया गया। वहां आठ लोगों ने लोहे की रॉड, सरिया, डंडे, बेल्ट से पीटा। मैं जान की भीख मांगता रहा और लोग उसे पीटते रहे। समय रहते परिजन और पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती ती लोग उसे मारकर फेंक देते। छात्र के पिता ने भी कहा कि पुलिस ने तेजी न दिखाती और फौरन एक्शन न लेती तो बेटा मारा जाता और वह भी नहीं बचते।

छात्र की मां बोली, मांगी थी पांच लाख की फिरौती
पीड़ित छात्र की मां ने कहा कि अधिवक्ता ने बेटे को अगवाकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फंसने पर खुद को बचाने के लिए बेटे को बदनाम कर रहा है। वह भी अपनी बेटी को ढाल बनाकर। मां के मुताबिक गंगपुर गांव में रहने वाली उनकी मां ने कुछ समय पहले जमीन बेची है। यह बात अधिवक्ता को पता थी। आरोप है कि अधिवक्ता ने बेटे को फिरौती के लिए अगवा किया था।

आरोपी बोला, मैं घर में नहीं था
आरोपी अधिवक्ता का कहना है कि घटना के समय वह घर पर नहीं दादानगर में थे। सूचना पाकर गांव पहुंचे थे। बेटी के कोचिंग आने-जाने के दौरान छात्र उसे रास्ते में रोकता था। उसे परेशान करता और मोबाइल नंबर मांगता था।

आरोपी अधिवक्ता की पत्नी की हालत बिगड़ी
अधिवक्ता और उसके भाई की गिरफ्तारी की खबर पाकर परिजन और ग्रामीण बिठूर थाने पहुंच गए। आरोपियों को छोड़े जाने की मांग को लेकर डेरा डाल दिया। रातभर लोग थाने में जमे रहे। सुबह आरोपी अधिवक्ता की पत्नी की तबीयत धाने में बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए पुलिस की मजरूबी चिट्ठी मांगी, लेकिन पुलिस ने देने से मना कर दिया।

थाना प्रभारी की कलाई चबाई
घटना के बाद आरोपियों की तलाश में बिठूर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दलबल के साथ चिरान गांव स्थित फार्म हाउस पहुंचे। अधिवक्ता की स्वास्थ्य विभाग में तैनात पत्नी ने थाना प्रभारी की कलाई चबा ली। 

दो दिन पहले भी छात्र गया था मिलने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को भी पीड़ित छात्र, छात्रा से मिलने गया था। छात्रा के घर के पास फोन करते देखा गया था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को भी छात्रा को छात्र के साथ देखा गया। छात्रा के परिजनों ने उसे डांटकर घर भेज दिया था। इसके बाद रात को फिर छात्र से मिलने पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed