फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife murdered on suspicion of exorcism in Unnao, accused husband killed himself by train, body sent for postmo

Unnao: झाड़ फूंक के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने ट्रेन से कटकर दी जान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 10 May 2023 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 May 2023 12:56 PM IST
सार

Unnao Crime: जिले में पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या के आरोपी पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आरपीएफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Wife murdered on suspicion of exorcism in Unnao, accused husband killed himself by train, body sent for postmo
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के इब्राहिमबाग मोहल्ले में झाड़-फूंक के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। सिर पर हथौड़े व ईंट से प्रहार करने के बाद चेहरे पर चाकू से कई वार किए थे। वहीं, मंगलवार देर रात हत्यारोपी पति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

इब्राहिम बाग निवासी ननकऊ लोध ने सोमवार रात पत्नी किशन दुलारी (65) की झाड़-फूंक कराने के शक में हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी भाग निकला था। मृतका के  बेटे मुन्नूलाल ने पिता पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 12 बजे उन्नाव-रायबरेली क्रासिंग से 100 कदम दूरी पर हत्यारोपित ननकऊ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आरपीएफ की सूचना पर सदर कोतवाल राजेश पाठक मौके पर पहुंचे। दाहिनें हाथ में ननकऊ गुदा देख शव की पहचान की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed