फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife murdered husband who became hindrance in love along with her lover, dead body was disposed of with a trac

आशिक की चाहत, हत्यारी बनी पत्नी: सास की मौत के बाद बढ़ी थीं नजदीकियां, ट्रैक्टर से लगाई लाश ठिकाने, पढ़ें कहानी

Mon, 11 Sep 2023 06:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Sep 2023 06:09 AM IST
सार

Hamirpur Crime: कुरारा कस्बे में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया। पूरे क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय रही है। पति-पत्नी के रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया। पत्नी ने खुद ही अपना परिवार उजाड़ दिया।

विज्ञापन
Wife murdered husband who became hindrance in love along with her lover, dead body was disposed of with a trac
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में प्रेम-प्रसंग में बाधक बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर शनिवार रात मौत के घाट उतार दिया। शव को ट्रैक्टर पर जाकर बेरी तिराहा के पास सड़क पर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। रविवार सुबह पुलिस के सीसीटीवी खंगालने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर नौ निवासी कामता प्रसाद अनुरागी (36) पुत्र छिद्दू की  पत्नी अंजू ने क्षेत्र के पारा शंकरपुर गांव निवासी प्रेमी वीरेंद्र सिंह के साथ मिलकर घर में हत्या कर दी। हत्या के बाद इसे दुर्घटना बनाने के लिए वीरेंद्र ने शव को ट्रैक्टर में लादकर बेरी तिराहे के पास सड़क पर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। घर से ट्रैक्टर में शव रखकर निकलते व गड्ढे में फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

वहीं, गश्त कर रही यूपी 112 पुलिस ने शव पड़ा देखा। पुलिस ने मौके से गुजर रहे लोगों से कामता की शिनाख्त कराई और पत्नी को बुलाकर उसके जिंदा होने की आशंका पर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध हालात में मौत मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद मृतक की पत्नी ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र को हिरासत में ले पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या
इसमें प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई। मृतक की बहन रानी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक का एक 11 वर्षीय बेटा व तीन छोटी बेटियां हैं। कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सास की मौत के बाद अंजू की वीरेंद्र से बढ़ी थीं नजदीकियां
कुरारा कस्बे में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया। पूरे क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय रही है। पति-पत्नी के रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया। पत्नी ने खुद ही अपना परिवार उजाड़ दिया। बता दें कि कामता की मां की मौत के बाद उसकी पत्नी की दूर के रिश्तेदार वीरेंद्र से नजदीकियां अधिक बढ़ गई। पहले आना जाना रहता था। बीते छह माह से वह मृतक के परिवार के साथ रह रहा था।

तीन माह पूर्व एक ट्रैक्टर भी खरीदवाया
वहीं उसने आमदनी बढ़ाने की सलाह दे कामता को तीन माह पूर्व एक ट्रैक्टर भी खरीदवाया। जिसे वीरेंद्र चलाता था। मृतक कामता का पिता छिद्दू बिवांर गांव का मूल निवासी था और पीडब्ल्यूडी में बारामासी (मजदूर) के पद पर रहा। 20 वर्ष पूर्व गांव में विवाद होने के चलते उसने कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर नौ में बेरी रोड पर प्लाट खरीदा, जिसमें मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ रहने लगा।

अंजू-वीरेंद्र की प्रेम कहानी चढ़ी परवान
छिद्दू की मौत के बाद उसका इकलौता पुत्र कामता घर संभालने लगा और बहनों की शादी कर दी। कोरोना काल में मृतक की मां की भी मौत हो गई। इसके बाद उसके दूर के रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। धीरे-धीरे मृतक की पत्नी अंजू व वीरेंद्र सिंह की प्रेम कहानी परवान चढ़ने लगी। बीते छह माह से वह मृतक के परिवार के साथ कस्बे में रहने लगा।

सड़क के गड्ढे में फेंक दिया था शव
तीन माह पूर्व कामता ने ट्रैक्टर खरीदा, जिसे वीरेंद्र चलाता था। इसी दौरान प्रेम में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए अंजू ने वीरेंद्र के साथ मिलकर कहानी गढ़ी और शनिवार रात उसे अंजाम दे दिया। शव को ट्रैक्टर में रखकर करीब 12 बजे बेरी तिराहे के पास सड़क के गड्ढे में फेंक कर ट्रैक्टर वापस घर में खड़ा कर वीरेंद्र अपने गांव पारा शंकरपुर घर चला गया।

गला घोंटकर की गई हत्या
कामता के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शरीर में किसी प्रकार के चोटों के निशान नहीं पाए गए है।

घर से 100 मीटर दूर फेंका शव
आरोपी द्वारा मृतक के घर में घटना को अंजाम देने के बाद वहां से करीब 100 मीटर दूर सड़क पर बने गड्ढे में भरे पानी में शव को फेंक दिया। मोहल्लेवासियों के अनुसार शव तरह पानी में नहीं गिरा आधा बाहर निकला रहा। यदि पूरा चला जाता तो शायद किसी को न दिखता और वहां से निकलने वाले वाहनों से कुचल जाता और लोग दुर्घटना मानते।

छह घंटे में हुआ खुलासा
पुलिस शनिवार रात करीब 12 बजे हुई घटना की तह तक रविवार सुबह छह बजे तक पहुंच गई। एसपी डाॅ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहले ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed