{"_id":"66ceb54c83b2691f6a04d40e","slug":"wife-murdered-by-saying-she-was-having-dizziness-husband-beat-her-brutally-police-started-investigation-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ऊपरी हवा का चक्कर बताकर पत्नी की हत्या, पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर मारा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ऊपरी हवा का चक्कर बताकर पत्नी की हत्या, पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर मारा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 28 Aug 2024 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:58 AM IST
सार
Hardoi News: पाली थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ऊपरी हवा का चक्कर बताकर वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के राहतौरा गांव में पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी को ऊपरी हवा का चक्कर था। उसी को लेकर देर रात दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था। घटना के बाद से पति फरार है।
विज्ञापन
पाली थाने के राहतौरा गावं निवासी ब्रजेश मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया उसकी पत्नी विनीता पर ऊपरी हवा का चक्कर था। ब्रजेश मंगलवार की रात आठ बजे पत्नी को पड़ोस के ही एक भगत के पास ले गया था। दोनों रात करीब 10 बजे वापस आए।
विज्ञापन
उसके बाद ब्रजेश व विनीत की कहासुनी हो गई। विनीत ने ब्रजेश की नाक काट ली। इसके बाद ब्रजेश ने डंडे से पीट-पीटकर विनीत की हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पूरे शरीर में चोट के गहरे निशान
वहीं, जिस डंडे से विनीता की पीटकर हत्या की गई है। उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतका के पूरे शरीर में चोट के निशान है। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। मृतका के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।