फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife made obscene video of jail warder husband, demanded ransom by threatening to make it viral

Kanpur: पत्नी ने जेल वार्डर पति का अश्लील वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर मांगी फिरौती

Fri, 10 Nov 2023 09:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Nov 2023 09:11 AM IST
सार

Kanpur News: शादी की कुछ दिन बाद ही पत्नी ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया और 10 लाख रुपये व एक मकान दिलवाने की मांग करने लगी। ऐसा न करने पर वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगी।

विज्ञापन
Wife made obscene video of jail warder husband, demanded ransom by threatening to make it viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात निवासी एक शख्स सीतापुर में कारागार विभाग में जेल वार्डर है। वर्तमान में कल्याणपुर में किराये में रहता है। आरोप है कि मूल रूप से रसूलाबाद के एक गांव की रहने वाली युवती ने उसे फेसबुक के जरिये प्रेमजाल में फंसाया और फिर दोनों ने आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली।

विज्ञापन

शादी की कुछ दिन बाद ही पत्नी ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया और 10 लाख रुपये व एक मकान दिलवाने की मांग करने लगी। ऐसा न करने पर वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगी। पति का आरोप है कि उसने पहले भी दो शादियां कीं और ऐसे ही लोगों से पैसे वसूले हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पत्नी व तीन-चार अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

सर! पति अश्लील वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है
वहीं, हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने गुरुवार दोपहर पुलिस ऑफिस में पति पर अश्लील वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज कम दे पाने के कारण पति व ससुरालीजन शुरू से उसे पताड़ित कर रहे हैं।

विज्ञापन

जलाकर मार डालने की धमकी दी
वह इस बात का लगातार विरोध करती रही जिस पर वह मारपीट कर जाने से मारने की धमकी देता रहा। बताया कि 11 फरवरी 2022 को उसको बेटे को जन्म देने के बाद पति लगातार अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। धक्का देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उससे लौटने पर जलाकर मार डालने की धमकी दी है। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले दो महीने से बिना बच्चे के दर-दर न्याय के लिए चक्कर काट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed