फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife left for girlfriend

पत्नी को देखते ही प्रेमिका को छोड़ हुआ नौ दो ग्यारह

Thu, 22 Dec 2016 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 09:55 PM IST
सार

- एक वर्ष पूर्व घर से गायब था युवक
-पीड़िता ने पुलिस में की इसकी शिकायत

विज्ञापन
wife left for girlfriend
डेमो

विस्तार

एक युवक सालभर से पत्नी को छोड़ कर किराए के मकान में प्रेमिका संग रह रहा था। पत्नी को इस बात की भनक लगी तो वह उसका ठिकाना ढूंढते हुए पहुंच गई। उधर, युवक इतना शातिर निकला कि पत्नी को आता देख मौके से फरार हो गया। अब पीड़ित पत्नी ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गजनेर थाना के तिलौची कस्बा निवासी रजनी पुत्री राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2010 में रसूलाबाद के सिंहपुर गांव निवासी अशोक पुत्र तुलाराम से हुआ था। दोनों के एक पुत्र शिवा (4) भी है। एक वर्ष पहले अशोक बाहर जाने की बात कहकर घर से गया था। काफी दिनों तक वापस न आने पर वह परेशान थी।
विज्ञापन


खोजबीन करने पर रिश्तेदारों से पता चला कि उसका पति अशोक एक महिला के साथ कानपुर देहात के झींझक कस्बे में किराये के मकान में रह रहा है। जब वह पता लगाते हुए करियाझाला मोड़ स्थित उक्त मकान में पहुंची तो अशोक पत्नी रजनी को सामने देखकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद रजनी ने ननद निर्मला के साथ पति की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़िता ने झींझक चौकी पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed