फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife leaves for Kerala with husbands ashes in Farrukhabad, died of corona two years ago

अंतिम संस्कार की लंबी लड़ाई: पति की अस्थियां लेकर पत्नी केरल रवाना, दो वर्ष पहले हो गई थी मौत, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 25 May 2023 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 May 2023 09:40 AM IST
सार

Farrukhabad News: पत्नी जॉली पॉल पति की अस्थियों को लेकर केरल के लिए रवाना हो गई। उनके एक पुत्र ओशिन व पुत्री जोशीन है। बता दें कि एक वर्ष से पत्नी पति की अस्थियों को पूर्वजों के कब्रिस्तान में दफनाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही थी।

विज्ञापन
Wife leaves for Kerala with husbands ashes in Farrukhabad, died of corona two years ago
कब्र खोदने के दौरान एसडीएम और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कोरोना संक्रमण से पति की मौत हो गई थी। एक वर्ष से पत्नी पति की अस्थियों को पूर्वजों के कब्रिस्तान में दफनाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही थी। डीएम के आदेश के बाद एसडीएम की अगुवाई में कब्र खुदवाई गई है।

विज्ञापन

पत्नी पति की अस्थियां लेकर केरल के लिए रवाना हो गई। केरल के जनपद कोट्टम ईमरायल हाउस कोरोपणा निवासी जॉली पॉल व उनके पति पॉल ई जे एंथोनी स्कूल में शिक्षक थे। 24 अप्रैल 2021 को पॉल ई जे की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उस दौरान प्रशासन ने उनके शव को पैतृक राज्य केरल ले जाने की अनुमति नहीं दी थी।  उनके शव को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के शीशमबाग स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। 28 अगस्त 2022 को पत्नी जॉली पॉल ने  प्रार्थना पत्र दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अभियोजन अधिकारी व सीएमओ से मांगी थी रिपोर्ट
इसमें पति की अस्थियों को केरल में पैतृक कब्रिस्तान में दफनाने के संबंध में जिलाधिकारी को लिखा गया था। डीएम ने इस संबंध में अभियोजन अधिकारी व सीएमओ से रिपोर्ट मांगी थी।  जांच के बाद दोनों अधिकारियों ने जॉली पॉल को पति की अस्थियों को पॉलिथीन में बंद करके ले जाने की रिपोर्ट दी।

पत्नी की मौजूदगी में खुदवाई गई कब्र
डीएम ने एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह की अगुवाई में कब्र खुदवाने के आदेश दिए थे। बुधवार को एसडीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां पत्नी जॉली पॉल की मौजूदी में कब्र खुदवाई गई। उसके बाद शिक्षक पति की अस्थियों को पॉलिथीन में बंद करके बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed